आदिवासी ही चलाएंगे बिजली परियोजना, आंध्र प्रदेश सरकार 4 बस्तियों को ट्रेनिंग देकर देगी जिम्मेदारी

 देश में ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां आज भी बिजली नहीं पहुंची है. केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार भी इस दिशा में लगातार काम कर रही है. आंद्र प्रदेश सरकार राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रही है. कुछ दिन पहले ही एक जलविद्युत परियोजना इन क्षेत्रों के लिए शुरु की गई थी.




काकीनाडा:  29 मार्च को आदिम जाति कल्याण विभाग के निदेशक वाडरेवु चिन्ना वीरभद्रुडु (Vadrevu Chinna Veerabhadrudu, Tribal Welfare Department Director) ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार जल्द ही रामपचोडावरम एजेंसी (Rampachodavaram Agency) को चार आदिवासी बस्तियों के लिए 1.2 मेगावाट की मिनी पनबिजली परियोजना सौंपेगी. राज्य सरकार ने हाल ही में पूर्वी गोदावरी एजेंसी (East Godavari Agency) के अद्दतीगला मंडल में भीमुडु पकाला पंचायत में (Bheemudu Pakala Panchayat in Addateegala Manda) आदिवासी बस्तियों के समूह के लाभ के लिए 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जल विद्युत परियोजना को चालू किया था.


द हिन्दू की एक रिपोर्ट के अनुसार, 29 मार्च को श्री वीरभद्रुडु और रामपछोड़वरम एकीकृत आदिवासी विकास एजेंसी परियोजना अधिकारी सी.वी. प्रवीण आदित्य (Tribal Development Agency Project Officer C.V. Praveen Adithya) ने भीमुडु पकालू, चिन्ना अड़तीगलु, कोथापकालु और पिंजारी कोंडा के आदिवासी लोगों के साथ जलविद्युत परियोजना (Hydro Power Project) का निरीक्षण किया.


मिनी जलविद्युत परियोजनाओं पर चल रहा है काम


इस मौके पर श्री वीरभद्रुडु ने कहा, "एपी पावर जनरेशन कॉरपोरेशन (AP Power Generation Corporation) एक साल के लिए जलविद्युत परियोजना की निगरानी करेगा. बाद में, परियोजना को चार आदिवासी बस्तियों को सौंप दिया जाएगा. आदिवासियों को बिजली परियोजना के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा". साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार और अधिक मिनी जलविद्युत परियोजनाएं स्थापित करने की तैयारी कर रहा है.


आदिवासी ही चलाएंगे बिजली परियोजना, आंध्र प्रदेश सरकार 4 बस्तियों को ट्रेनिंग देकर सौंपेगी परियोजना

Comments

Popular posts from this blog

Perfect 10 Skin Tag Remover AU & USA - World's No.1 Tag Remover Formula

Nuu3 Apple Cider Gummies Safe And Effective Latest Updated Warning Review

Apex keto gummies reviews, ingredients, side effects and price